{"_id":"5e1217838ebc3e87a511ad11","slug":"three-people-arrested-tanakpur-news-hld3683870163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बनबसा में बीते दिवस वन्यजंतु तस्करों से मिली गुलदार की खाल।
- फोटो : TANAKPUR
एसओजी, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को तीन तस्करों को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा है।
एसओजी की टीम को भात-नेपाल सीमा पर वन्य जीव तस्करी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर एसओजी, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई।
शनिवार देर शाम टीम बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। खटीमा से बनबसा की ओर आ रही स्विफ्ट कार (यूके 04 सी 3226) एवं अल्टो कार (यूके 04 टीए 9590) को रोककर उनकी तलाशी ली गई। अल्टो से एक तेंदुए की खाल बरामद हुई। खाल की लंबाई करीब 1.55 मीटर है। खाल ताजी लग रही है। तेंदुए की उम्र करीब चार साल बताई जा रही है। एसओजी प्रभारी विरेंद्र रमोला ने बताया कि खाल के साथ पकड़े गए आरोपी नैनीताल के भवाली निवासी राजेंद सिंह आर्या उर्फ राजन, नौनागांव तल्लीताल निवासी दिनेश सिंह गैड़ा और भूमियाधार थाना तल्लीताल निवासी नवीन चंद को मय खाल एवं कारों के साथ पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के सुपुर्द कर दिया गया।
पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के एसडीओ बाबू लाल ने बताया कि तेंदुए की खाल को कब्जे में लेकर आरोपियों पर 51 वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भूमियाधार के दीपू से खरीदी थी खाल
बनबसा (चंपावत)। पूर्वी तराई वन प्रभाग के एसडीओ बाबू लाल के मुताबिक तस्करों ने खाल को दो से ढाई वर्ष पुरानी होना बताया है। खाल सीलबंद है, जिसे अनुसंधान के लिए देहरादून स्थित वाईल्ड लाइफ संस्थान भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में उक्त तस्करों ने बताया कि उन्होंने नैनीताल जिले के भूमियाधार निवासी दीपू से खाल खरीदी थी। वन विभाग की पूछताछ जारी है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खालों की उन्हें अच्छी कीमत मिलती है। वह भवाली से खाल को बेचने के लिए बनबसा आ रहे थे। यहां से कोई अन्य व्यक्ति खाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने वाला था।
ये थे टीम में शामिल
खाल तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी विरेंद्र रमोला, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कां. मतलूब खान, धर्मवीर सिंह, मनोज बैरी, भुवन पांडे, राकेश रोंकली, दीपक प्रसाद, तनवीर आलम, वन विभाग के वन दरोगा अशोक कुमार गौतम, वन आरक्षी भुवन चंद कांडपाल, परवेश सिंह राणा आदि शामिल थे। खाल पकड़ने वाली टीम को एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।