सुविधाओं के एवज में हम बच्चों को क्या दे रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक सम्मेलन में बेसिक विद्यालयों में लगातार घटती छात्र संख्या को चिंताजनक बताया गया। विद्यालयों में शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने, छात्र संख्या बढ़ाने को शिक्षकों के लिए एक चुनौती बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को लेकर ही विद्यालयों का अस्तित्व होता है, यदि शिक्षकों ने अपने दायित्वों को नहीं समझा तो स्कूलों में बच्चों के न होने पर शिक्षकों का क्या औचित्य होगा, यह चिंता का विषय है। बीडी तिवारी की अध्यक्षता और डीडी जोशी, रमेश जोशी के संचालन में हुए सम्मेलन का डीईओ सत्यनारायण, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने शुभारंभ किया।
डीईओ ने कहा कि शिक्षकों को सोचना होगा कि उन्हें बच्चों के नाम पर जो वेतन और सुविधाएं सरकार दे रही है, उसके एवज में वह उन्हें क्या दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष रमेश देव ने सीआरसी, बीआरसी के लिए दी गई परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बावजूद भी उन्हें नियुक्ति न दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं मंडलीय नेता शंकर धौनी, पिथौरागढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल भट्ट, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष विनोद थापा ने सुगम दुर्गम के सही निर्धारण के लिए समितियों का गठन करने की मांग की।
एक ही परिसर में प्राइवेट विद्यालयों को मान्यता दिए जाने का संगठन ने कड़ा विरोध किया और छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती पर भी जोर दिया गया। वहां पर हयात तड़ागी, जेएस अधिकारी, पीएस मेहता, डॉ. सुरेश पाटनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन अधिकारी आदि ने विचार रखे।
लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने रमेश
सम्मेलन में रमेश देव को लगातार तीसरी बार संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा देवी दत्त जोशी जिला महामंत्री, महेश गिरि को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक इकाइयों के भी चुनाव संपन्न किए गए। लोहाघाट के लिए दीवान सिंह पुजारी अध्यक्ष, राजू कुमार महामंत्री, पुष्कर नाथ कोषाध्यक्ष चुने गए। बाराकोट के लिए जेएस तड़ागी को अध्यक्ष, पान सिंह अधिकारी महामंत्री, खीम राम कोषाध्यक्ष, पाटी ब्लॉक के लिए खिलानंद शर्मा अध्यक्ष, जीवन जोशी उपाध्यक्ष, चिंतामणि शर्मा कोषाध्यक्ष, सुभाष सोराड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केडी भट्ट संरक्षक, चंपावत के लिए त्रिलोक राम कोहली अध्यक्ष, हर्ष प्रदीप महामंत्री, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, हरीश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीबी पांडेय संरक्षक चुने गए।