{"_id":"5f7615d68ebc3e9bcb6f11de","slug":"three-new-milk-committees-opened-in-champawat-during-corona-period-champawat-news-hld398969598","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में चंपावत में खुली तीन नई दुग्ध समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में चंपावत में खुली तीन नई दुग्ध समितियां
विज्ञापन
पाटी में नई दुग्ध समिति का शुभारंभ करते डेरी प्रबंधक राजेश मेहता।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना काल में चंपावत जिले में तीन नई दुग्ध समितियां शुरू की गई हैं। बृहस्पतिवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी ने इन नई दुग्ध समितियों का शुभारंभ किया। कहा कि ये समितियां न केवल ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देंगी, बल्कि पलायन पर लगाम लगाने में मददगार होंगी।
दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि बाराकोट ब्लाक में बिसराड़ी, पाटी में त्यारसों और लोहाघाट में कोजल्यूड़ा कोटसारी में नई समितियां बनाई गई हैं। त्यारसों समिति प्रवासी कुलदीप के प्रयासों से खोली गई है। इसी के साथ अब जिले में दुग्ध समितियों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है। इन समितियों के जरिये रोजाना 15 हजार लीटर से अधिक दूध संग्रह किया जाता है। इस मौके पर दुग्ध संघ प्रबंध समिति सदस्य कृष्णा जोशी, दुग्ध समिति अध्यक्ष कमला देवी, पूजा महरा, सुरेश सिंह, निर्मलनाथ, अंकिता बोरा, लीलाधर बिनवाल, सुंदर बोरा, केएन कलोनी, संजय चतुर्वेदी, सुरेंद्र तड़ागी आदि मौजूद थे।
श्यामलाताल में मिनी फूड पार्क तैयार, महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
चंपावत। श्यामलाताल का मिनी फूड पार्क तैयार हो गया है। पार्क के संचालन के लिए महिला समूह को प्रशिक्षण दिया। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि मिनी फूड पार्क ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया है। पंचायत की ओर से प्रधान दीपक कुमार ने पार्क के उपकरण लिए।
विज्ञापन
इस फूड पार्क के जरिये कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्द्धन कर काश्तकारों की आय को दोगुना किया जा सकेगा। इस पार्क का जिम्मा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। फूड पार्क में तेल मिल, आटा चक्की, धाना मशीन, मशाला मशीन और लेवलिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, मापन मशीन लगाई गई है। ग्रामीणों के कृषि उत्पादों को पीसने के साथ ही स्वयं सहायता समूह भी स्थानीय स्तर पर यहां के उत्पादों की बिक्री करेंगे।