फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   three injured

कार व कैंटर की भिड़ंत में शिक्षक दंपत्ति सहित तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
three injured
three injured - फोटो : CHAMPAWAT
जिला मुख्यालय के छतार पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह कार व कैंटर की भिड़ंत में कार सवार शिक्षक दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक दंपति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कैंटर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खर्ककार्की निवासी चंद्रकला टम्टा जीजीआईसी काकड़ बाराकोट और उनके पति प्रकाश राम जीआईसी लोहाघाट में तैनात हैं। शुक्रवार सुबह दंपति अपनी कार (यूके 03-4030) से चंपावत से स्कूल जा रहे थे। कार में उनके साथ जीआईसी खेतीखान में कार्यरत कनलगांव निवासी आशा देवी भी थीं। छतार पेट्रोल पंप के पास लोहाघाट से आ रहे कैंटर (यूके 03सीए 1112) से कार की भिड़ंत हो गई जिससे कार में सवार शिक्षक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जबकि पीछे बैठी महिला आशा को हल्की चोट लगी है। लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक दंपति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन चला रही महिला शिक्षक चंद्रकला का हाथ टूटने के साथ उसके सिर में भी चोट लगी है।

चंद्रकला, घायल।

चंद्रकला, घायल।- फोटो : CHAMPAWAT

प्रकाश राम, घायल।

प्रकाश राम, घायल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed