फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three elephants entered Bastia village tanakpur

Champawat: बस्टिया गांव में तीन हाथी घुसे, किसानों की गेहूं की फसल को रौंदा; बमुश्किल शोर मचाकर भगाया

Wed, 19 Feb 2025 05:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Feb 2025 05:14 PM IST
सार

शारदा वन रेंज से सटे दूरस्थ बस्टिया गांव में हाथी ने तीन किसानों की फसलों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने रात शोर मचाते हुए गुजारी। प्रशासक कविता धौनी ने वन विभाग से तत्काल बेहतर व्यवस्था कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Three elephants entered Bastia village tanakpur
हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे दूरस्थ बस्टिया गांव में हाथी ने तीन किसानों की फसलों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने रात शोर मचाते हुए गुजारी। प्रशासक कविता धौनी ने वन विभाग से तत्काल बेहतर व्यवस्था कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों के अनुसार 8-10 दिनों से ग्राम सभा में शाम होते ही हाथी घुसकर फसलों को रौंद रहे हैं। विभाग की ओर से सोलर फेंसिंग की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया गया। जबकि छूटे हिस्से में सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव भी तैयार किया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी रात में ग्रामीणों के साथ हाथी भगाने में जुटी हुई है। समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे तीन हाथी गांव में घुस आए। आहट होने पर ग्रामीण रात भर शोर मचाते रहे। हाथी सुबह करीब तीन बजे वापस जंगल की ओर लौटे। इस बीच हाथियों ने कृष्णानंद, पूरन सिंह और आशा देवी की गेहूं की फसलों को रौंद दिया। वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए गांव के चारों ओर लगाई गई सोलर फेंसिंग भी बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed