फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three days in the rain to get into the water

बरसात में भी तीन दिन में मिल रहा पानी

Sat, 03 Sep 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 03 Sep 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
बरसात के मौसम में भी लोहाघाट के लोगों को तीन दिन में पानी मिल रहा है। पेयजल संकट ने नगर का विकास भी अवरुद्ध कर दिया है। जल संस्थान का कहना है कि उसे रोज 16 लाख लीटर पेयजल की आवश्यकता है। लेकिन उसके पास 7.20 लाख लीटर की ही भंडारण क्षमता है। यदि पांच-पांच लाख लीटर क्षमता के दो और टैंक बनाए जाते हैं तो लोगों को रोज पानी मिल सकेगा। 
विज्ञापन


नगर के लिए प्रस्तावित सरयू पेयजल योजना पिछले दस सालों से फाइलों में बंद पड़ी है। प्रस्तावित योजना से नगर की पेयजल योजनाओं के विस्तार संबंधी मामले भी लटके  हैं। लोगों का कहना है कि जिला योजना में पांच-पांच लाख लीटर क्षमता के टैंक स्वीकृत हो सकते हैं। लेकिन अब तक जल संस्थान या जल निगम की ओर से जिला योजना में यह प्रस्ताव लाया ही नहीं गया है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिकारी कहते हैं कि टैंक बनाने का काम जल निगम का है। दूसरी ओर जल निगम के अधिकारी कहते हैं कि यह सारा कार्य जल संस्थान को करना है। दोनों विभागों की हठधर्मी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर हालत में रोज मिलना चाहिए पानी
 विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि उन्होंने विधायक निधि से 70 हजार लीटर क्षमता का टैंक बनवाया है। विभाग ने अभी तक बड़ी क्षमता के टैंकों की बात नही बताई है। जिला योजना में इन्हें अब प्रस्तावित किया जाएगा। लोगों को हर हालत में रोज पानी मिलना चाहिए।


शासन को भेजी गई है डीपीआर
लोहाघाट। जल निगम के ईई हरीश चंद्र भारती का कहना है कि लोहाघाट नगर के लिए 43 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना की डीपीआर शासन में स्वीकृति के लिए विचाराधीन है। उसकी स्वीकृति मिलते ही निमार्ण कार्य शुरू हो जायेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed