{"_id":"5846d7144f1c1b104f448593","slug":"three-days-after-the-cash-crisis-could-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद हो सकता है नगदी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद हो सकता है नगदी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
Updated Tue, 06 Dec 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कोआपरेटिव बैंक में मौजूद इक्का दुक्का ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 27 दिन बाद भी यहां हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। नगदी का संकट कम होने के बजाय बढ़ने के खतरे हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक अब बमुश्किल तीन दिन के लिए नगदी बची है, अगर इस दौरान कैश नहीं मिला, तो हालात बिगड़ सकते हैं।
वहीं कर्मचारी और शिक्षकों को 24 हजार के बजाय 10 हजार रुपए ही मिल रहे हैं। कैश की कमी होने से जिला सहकारी बैंक की शाखाओं की परेशानी बढ़ रही है। मंगलवार को भी 8 एटीएम बंद थे, जबकि खुले एटीएम में से किसी में भी 100 रुपए का नोट नहीं निकल रहा है। इसके चलते एक दिन में 2500 के बजाय 2000 रुपए हीं निकाल पा रहे हैं।
भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती का कहना है कि बैंक जरूरत के हिसाब से लोगों को अधिकतम 20 हजार रुपए दे रहा है। बैंक गए प्रवक्ता सामश्रवा आर्य का कहना है कि कई घंटे की इंतजारी के बाद उन्हें महज 10 हजार रुपए मिले, जबकि उन्हें 21 हजार रुपए चाहिए थे। डीसीबी की चंपावत शाखा को दो दिन में मात्र 10 लाख रुपए मिले, जबकि वेतनभोगी कर्मियों, किसानों और आम लोगों की डिमांड 25 लाख से अधिक की है। बैंक ने धन देने की अधिकतम लिमिट 10 हजार रुपए बनाई है।
विज्ञापन
लोहाघाट में भी छोटे नोटों की कमी से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अधिकांश बैंकों और एटीएम से दो हजार रुपए का भुगतान होने से लोगों और दुकानदारों को लेनदेन में दिक्कतें हो रही है। मंगलवार को लोहाघाट एसबीआई में कैश जमा करने और निकालने वालों की काफी भीड़ रही।
एसबीआई के शाखा प्रबंधक डमर सिंह पतियाल का कहना है कि हालात सामान्य हो रहे हैं। मंगलवार को एसबीआई में पासबुक में एंट्री कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। पंजाब नेशनल बैंक में कैश की उपलब्धता के आधार पर ग्राहकों को भुगतान किया गया। बैंक अपने उपभोक्ताओं को अधिकतम 8 हजार रुपए का भुगतान 2 हजार रुपए के नोट से कर रहा है। अन्य बैंक भी कैश की उपलब्धता के आधार पर उपभोक्ताओं को भुगतान कर रहे हैं। मंगलवार को एटीएम में रुपए निकालने के लिए लंबी लाइन लगी रही।
अल्मोड़ा बैंक दे रहा छोटी करेंसी
यहां के अधिकांश बैंक 2 हजार रुपए के नोट के जरिए उपभोक्ताओं को भुगतान कर रहे हैं, मगर अल्मोड़ा अर्बन बैंक अपने उपभोक्ताओं को बैंक में उपलब्ध कैश के आधार पर ज्यादातर भुगतान 100 रुपए के नोट से कर रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी सहूलियतें मिल रही हैं। यहां छोटे नोटों को लिमिट वाले कई कारोबारी जमा कर रहे हैं। बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज साह ने बताया कि बैंक लोगों को सप्ताह में 24 हजार रुपए का भुगतान कर रहा है।