फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three cattle died after consuming poisonous substance

Champawat News: जहरीला पदार्थ खाने से तीन गोवंशीय पशुओंं की मौत

Thu, 06 Jun 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 06 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three cattle died after consuming poisonous substance
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर वन निगम डिपो के भीतर जहरीला पदार्थ खाने से कई गोवंशीय पशु गंभीर हो गए। पुलिस और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची तब तक एक गाय और दो बछिया दम तोड़ चुके थे। तीन जानवरों का इलाज किया गया। पशु चिकित्सक ने मृत गोवंशीय पशुओं का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वन निगम डिपो के भीतर पूर्णागिरि मार्ग किनारे गोवंशीय पशुओं के पड़े होने की सूचना मिली। एसएसआई बीएस बिष्ट और बनबसा के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल छह गोवंशीय पशुओं में एक गाबिन गाय और दो बछिया मृत मिलीं। दो बछिया की हालत गंभीर होने पर उनका इलाज किया गया। तीनों मृत गोवंशीय पशुओं के जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed