फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three animals died due to fire in Gaushala

गोशाला में आग लगने से तीन जानवरों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Three animals died due to fire in Gaushala
चंपावत जिले के तल्ली खटोली के छतनाजाला तोक में आग लगने से गौशाला हुई स्वाह। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर। जिले की खटोली तल्ली ग्राम पंचायत के छतनाजाला तोक में एक गौशाला में आग लगने से तीन जानवरों की मौत हो गई। मंगलवार को दुपहर में तेज धूप के दौरान छतनाजाला निवासी अर्जुन सिंह पुत्र दीवान सिंह के गौशाला में जबर्दस्त आग लग गई। आग से झुलसने के कारण एक दुधारू गाय और उसके बच्चे के साथ ही एक बैल की भी मौत हो गई है। जबकि आग की चपेट में आने से झुलसे एक बैल की हालात गंभीर बनी हुई है। गौशाला के समीप ही अर्जुन सिंह के रहने की झोपड़ी है, गनीमत यह रही कि आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में नहीं लिया। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर टनकपुर के बस्तिया गांव निवासी कैलाश कुमार कोहली पुत्र गोविंद लाल कोहली की गौशाला में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। सूचना पर एफएसओ वंशनारायण यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाई। आग से पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉटसर्किट बताया जा रहा है। टीम में उमेश चंद्र परगाई, अर्जुन सिंह, अतुल राठी, चंद्रशेखर रजवार, राजू कुमार, सोनू आर्या, अजीत सिंह, भरत सिंह बोहरा, अजय मटियाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed