{"_id":"66bba0f13db7ab5bee0d2eff","slug":"three-accused-arrested-in-case-of-raping-a-minor-champawat-news-c-230-1-shld1024-116735-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Aug 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट/ पिथौरागढ़। नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को गंगोलीहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।
गंगोलीहाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने छह अगस्त को गंगोलीहाट थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376(3), 504, 354 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विनोद सिंह खाती निवासी मल्ला गर्खा, राहुल सिंह निवासी बिगराबाग खटीमा और गोपाल सिंह निवासी गंगोलीहाट को गिरफ्तार किया।
तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ और आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक बबीता टम्टा, उप निरीक्षक गणेश दत्त जोशी, अपर उप निरीक्षक नरेंद्र पाठक, सतेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल खीम सिंह, कांस्टेबल मनीष चंद्र, कमल तुलेरा शामिल रहे। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।