फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thousands of people practice yoga in the Champawat district

चंपावत जिले में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

Sun, 21 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 21 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जगह-जगह पर योगासन कार्यक्रम हुए। गोरलचौड़ मैदान में हुए मुख्य कार्यक्रम में दो घंटे तक योगासान हुए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने उद्घाटन किया। पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सह प्रभारी प्रताप सिंह बसेड़ा ने योग का अभ्यास कराया। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, बीईओ हयात सिंह मियान सहित कई अफसरों ने भी योग में शिरकत की।

विज्ञापन


डा. बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में योग पीठ मुखिया लोकमणि पंत, अमरनाथ वर्मा, श्याम नारायण पांडेय, एनडी गड़कोटी, इंद्र सिंह बोहरा, मणिप्रभा तिवारी, चंद्रकला सौन, रेनु जोशी, डीडी जोशी, नारायण राम, प्रकाश बिष्ट, मदन महर के अलावा विद्याभारती, आरएसएस, एनवाईके, पीआरडी, खेल विभाग आदि ने भी सहयोग किया। ब्रह्मकुमारी की बहन ज्योति ने ध्यान की विधा बताई।
विज्ञापन


 लोहाघाट क्षेत्र में हजारों लोगों ने योग, प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार किया। विवेकानंद विद्यामंदिर परिसर में पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, पतंजलि योगपीठ के सह प्रांत प्रभारी प्रताप सिंह बसेड़ा, पूर्व चेयरमैन भूपाल मेहता, प्रधानाचार्य जेसी पांडेय, शिशु मंदिर के गिरीश सोराड़ी, योगाचार्य एलएस मेहता, नवल किशोर तिवारी, चूड़ामणि जुकरिया ने शुभारंभ किया। योगाचार्य जगदीश जोशी, एनके तिवारी ने साधकों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में जिलेभर के एनसीसी कैडेटों तथा छात्र-छात्राआें ने सामूहिक योग किया। प्रधानाचार्य पीसी जोशी, केके आजाद ने शुभारंभ किया। सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर योग कार्यक्रम हुआ। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में योग किया। शुभारंभ कमांडेंट आनंद सिंह ने किया।
देवीधुरा जीआईसी, पाटी के पूनाकोट मैदान, बाराकोट में पतंजलि योगपीठ के शेर सिंह अधिकारी, खेतीखान में डा. एलडी ओली, जीआईसी दिगालीचौड़ में डा. सुधाकर जोशी ने यौगिक क्रियाएं कराई।
 टनकपुर-बनबसा में एसएसबी ने चिलियाघोल कार्यालय परिसर में कंपनी इंचार्ज श्याम लाल के निर्देशन में जवानों और ग्रामीणों ने योग का अभ्यास किया। बनबसा सीमा पर डा. देवीदत्त जोशी ने योगासन कराए। जीआईसी में एनसीसी की 80 यूके वाहिनी पिथौरागढ़ और 24 यूके वाहिनी हल्द्वानी के 105 कैडेट्स ने हवलदार मनोहर दत्त भट्ट और गणेश पांडेय के दिशा-निर्देशन में योगाभ्यास हुआ। लेफ्टिनेंट एलडी तिवारी, सुरजीत राणा, प्राचार्या डा.अर्चना वर्मा, प्रधानाचार्य अंबादत्त पंत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, कलावती देवी, एनएसएस जिला समन्वयक करम सिंह खाती आदि ने भी हिस्सा लिया।

स्टेडियम में योग प्रशिक्षक अमित जोशी के निर्देशन में योग में डिप्टी डीएसओ जेएस मेहता, डा.एसके कश्यप सहित काफी लोगों ने हिस्सा लिया। आर्य समाज मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षक राजीव आर्य और टीकम सिंह ने अभ्यास कराया। केंद्रीय जल आयोग के ईई विशाल गर्ग, एई एके झा, सदानंद जोशी, वी पंत आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed