{"_id":"5777f70c4f1c1b704d79adf4","slug":"those-charged-double-cab-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी वालों ने वसूला दोगुना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी वालों ने वसूला दोगुना किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी वालों ने वसूला दोगुना किराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग और दूसरे मोटर मार्ग बंद होने से मुसाफिरों को तो खूब तकलीफ हुई, मगर अधिकांश टैक्सी संचालकों ने इस मौके पर भी संवेदनहीन रवैया अपनाते हुए लूट मचाई। यहां तक कि कई टैक्सी वाले एनएच पर दोगुना किराया वसूलते रहे।
विज्ञापन
वहीं भीड़भाड़ के चलते मोटर स्टेशन में चहलपहल भी रही। चाय और भोजन के होटलों में भी काफी भीड़ रही। चंपावत से टनकपुर के 75 किलोमीटर की दूरी के लिए टैक्सियों का किराया 150 रुपये हैं। मगर शनिवार को किराए की लूट रही। काफी टैक्सी वाले यहां से टनकपुर के लिए 300 रुपये तक वसूले।
विज्ञापन
इसकों लेकर कई बार यात्रियों और टैक्सी वालों के बीच नोकझोंक भी हुई। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने किराये को लेकर सख्त रूख अपनाया।