फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   This time, two examination centers for CBSE board exams

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार दो परीक्षा केंद्र

Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
This time, two examination centers for CBSE board exams
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

बनबसा में सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस वर्ष दो परीक्षा केंद्र होंगे। सेना छावनी केवि क्रमांक एक और एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो को क्षेत्र के सीबीएसई स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछले वर्षों तक क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक ही परीक्षा केंद्र रहता था।  

विज्ञापन


इस वर्ष सीबीएसई ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनबसा में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। बता दें कि अब तक बनबसा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए केवि क्रमांक एक को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता था, जिसमें केवि क्रमांक एक और दो के अलावा क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों और प्राइवेट (व्यक्तिगत) छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र रहता था।
विज्ञापन


इस बार केवि क्रमांक एक में बनाए गए परीक्षा केंद्र में केवि क्रमांक दो और टनकपुर स्थित नंदा कान्वेंट के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जबकि एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो में स्थापित परीक्षा केंद्र में केवि क्रमांक एक, टनकपुर स्थित सेंटफ्रांसिस और प्राइवेट छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बनबसा में स्थापना के बाद से केवि क्रमांक दो को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केवि क्रमांक एक के प्राचार्य बीसी जोशी ने बताया कि 15 फरवरी से सीबीएसई की वोकेशनल (मुख्य विषयों के अतिरिक्त विषय) बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन क्षेत्र में आगामी 2 मार्च से ही मुख्य विषयों के साथ सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं विधिवत शुरू होंगी।


चंपावत जिले के लिए परीक्षा समन्वयक (कोआर्डीनेटर) केवि लोहाघाट के प्राचार्य बीडी ओली को बनाया गया है। जबकि इस बार परीक्षा केंद्र अधीक्षक बाहर से नहीं होंगे वरन मेजबान विद्यालय के प्राचार्य रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed