फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thieves broke the lock of two houses in the hospital colony

अस्पताल कालोनी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े 

Sun, 18 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sun, 18 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of two houses in the hospital colony
अस्पताल कालोनी में चोरों द्वारा तोड़े गए घरों के ताले - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में शनिवार की रात को चोरों ने विकासखंड कार्यालय परिसर से लगी अस्पताल कालोनी के दो घरों के ताले तोड़ डाले। रात्रि एक बजे के आसपास अगल-बगल के घरों में लोगों के जागने पर चोर ताला तोड़ने के लिए लाए गए हथोड़े को छोड़ कर फरार हो गए। चोरों ने सीएमओ कार्यालय में तैनात योगेश जोशी के आवास और प्रेरणा रजवार के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। 
विज्ञापन


योगेश जोशी का कहना है कि जैसे ही उन्हें रात में खटपट की आवाज आई उन्होंने तुरंत दरवाजा खोलकर देखा तो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि प्रेरणा रजवार के बाहर होने के कारण उनके आवास से क्या कुछ चोरी हुआ है उसकी जानकारी नहीं हो पाई है। घटना से सहमे कालोनी के कर्मचारियों ने रविवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


अस्पताल कालोनी और ब्लाक कालोनी निवासी योगेश जोशी, दिनेश बिनवाल, महेंद्र सिंह जीना, आरएस बिष्ट, दीपक चंद्र, कमल सिंह, जय राम आदि की ओर से दी गई तहरीर में उन्होंने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के साथ ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई  करने की मांग उठाई है। कर्मचारियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारियों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed