फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There was an outcry for drinking water in the Pati area

पाटी क्षेत्र में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
There was an outcry for drinking water in the Pati area
पाटी में पानी के लिए हैंड पंप में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही पाटी क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को गाड़, गधेरों, हैंडपंपों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोग पानी के लिए करीब 10 किमी लंबी दौड़ लगा रहे हैं। राकेश पाटनी, संजय सिंह, कमल भट्ट, नीरज पचौली, संजय फर्त्याल, सागर, मनोज, तारा सिंह, दिनेश कुंवर, शांति बिष्ट, सोनी, पुष्पा लडवाल आदि का कहना है कि फरवरी माह से नलों में एक भी बूंद पानी की नहीं टपक रही है, गर्मी बढ़ने से नौले भी सूख गए हैं। लगातार हैंडपंपों में भीड़ होने से उस में पानी भी बहुत कम आ रहा है। कुछ हैंडपंपों से तो लाल पानी आ रहा है। उस को पीना तो दूर की बात लोग उससे कपड़े भी नहीं धो रहे हैं। पानी भरने के लिए सुबह से ही जौलामेल और स्टेशन में लगे हैंडपंपों में लोगों की लाइन लग जा रही है । पाटी अस्पताल में कोरोना टीका लगवाने गए बुजुर्गों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने लिफ्ट पेयजल योजना में देरी होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, दीपक भट्ट, मयंक गहतोड़ी, हेम शर्मा, सुरेश भट्ट, सीएस मौनी, तेज सिंह बिष्ट, गोधन सिंह आदि ने विभाग से पानी का एक टैंकर और एक पिकअप उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed