{"_id":"68dec35bf7fa4793cc0d2c3f","slug":"there-is-no-effort-to-operate-roadways-services-on-new-routes-champawat-news-c-231-1-bgs1001-118991-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नए रूटों पर रोडवेज सेवाओं के संचालन की कवायद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नए रूटों पर रोडवेज सेवाओं के संचालन की कवायद नहीं
Thu, 02 Oct 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो को बनने के बाद से चार रूटों पर सेवाओं का संचालन हो रहा है। नए रूटों पर बस संचालन के लिए डिपो प्रशासन की ओर से कवायद नहीं की जा रही है। चार सितंबर 2022 को स्थापित रोडवेज डिपो की स्थापना से दिल्ली-अथपैसिया, बरेली-बागेश्वर, धरमघर-दिल्ली, दिल्ली-मुनस्यारी का संचालन हो रहा है।
डिपो बनने से पहले से यहां से दिल्ली-भराड़ी रूट पर बस सेवा का संचालन होता था। लेकिन डिपो बनने के बाद से सेवा का संचालन बंद हो गया है। इस रूट पर बस सेवा सेवा बंद होने से कपकोट क्षेत्र के लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बस सेवा के संचालन की मांग कर रहे हैं। रोडवेज डिपो के प्रभारी एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि दिल्ली-भराड़ी सेवा के संचालन के लिए बीएस-6 बसों की आवश्यकता है। इसकी मांग मुख्यालय को भेजी गई है। नई बसें और चालक परिचालक उपलब्ध होने के बाद नए रूटों पर सेवा का संचालन किया जाएगा।