फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is an outcry in the cities due to dirt, the government should also listen to environmental friends

गंदगी से मचा नगरों में हाहाकार, पर्यावरण मित्रों की भी सुन लो सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
There is an outcry in the cities due to dirt, the government should also listen to environmental friends
चंपावत में पर्यावरण मित्रों के आंदोलन को समर्थन देते पालिकाध्यक्ष और सभासद। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/बनबसा/टनकपुर। 11 सूत्री मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निकायों के पर्यावरण मित्रों का बेमियादी कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के कारण नगरों में गंदगी असहनीय होने लगी है। बृहस्पतिवार को चंपावत में आंदोलन कर रहे पर्यावरण मित्रों को नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और सभासदों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

शाखाध्यक्ष अर्जुन कुमार और राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और कार्य बहिष्कार करने वालों में विकेश, अरुण, राजेश कुमार, बरखा, दिनेश कुमार, विक्की कुमार, नितिन कुमार आदि रहे। संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरचरन, शाखाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इनमें सतीश कुमार, दलीप, अंकित, दिनेश, ममता, राहुल, बलजीत आदि थे। बनबसा में भी बेमियादी कार्य बहिष्कार जारी रहा। शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर और महामंत्री सनी देवल वाल्मीकि के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने प्रदर्शन किया। इनमें सागर वाल्मीकि, राज किरण वाल्मीकि, नीलम देवी, शानू देवी, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, रजत वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन

टनकपुर में संगठन के अध्यक्ष कमलेश के नेतृत्व में आंदोलन हुआ। इसमें शाखा मंत्री राम रतन, नंदकिशोर, मीरा देवी, रामप्रकाश, प्रेमपाल, राजेंद्र, सोनू कुमार, अशोक कुमार, सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी से परेशान लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ किया प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के चलते चार दिनों से नगर का कूड़ा न उठने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर कूड़ा निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। बृहस्पतिवार को गंदगी से परेशान लोगों ने स्टेशन बाजार में नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने पर्यावरण मित्रों की मांगों का समर्थन किया। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed