फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There has been an increase in the work of making Ayushman cards in the district.

Champawat News: जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में आई तेजी

Sun, 28 Jan 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
There has been an increase in the work of making Ayushman cards in the district.
चंपावत। जिले में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम तेज हो गया है। सस्ता गल्ला की दुकानों पर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट और दूनाकोट में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इस निर्णय के बाद प्रतिदिन औसतन 300 से अधिक कार्ड लोगों के बनाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 जनवरी को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जिले में सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाने के निर्देश दिए थे। आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद डीएम नवनीत पांडे ने सस्ता गल्ला की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना बनाई। वर्तमान तक लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट और दूनाकोट में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

अब टनकपुर और बनबसा में सस्ता गल्ला विकेताओं को प्रशिक्षण देना बाकी है। आयुष्मान योजना के जिला प्रभारी प्रदीप मिश्रा और आशीष ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को यूजर आईडी उपलब्ध कराई गई है। इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आयुष्मान कार्ड बनाने में आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 300 से अधिक कार्ड बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना का हर एक व्यक्ति को लाभ लेना चाहिए। योजना के तहत पांच लाख का मुफ्त इलाज मरीज को सरकारी और संबद्ध अस्पतालों में दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनाकर योजना का लाभ लिया जा सकता है। परिवार के मुखिया को आगे आकर परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना चाहिए। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed