फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There are just a phone consumer ...

बस फोन मिलाते रहे उपभोक्ता...

Wed, 25 Nov 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 25 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के कई लोग सुबह से ही बीएसएनएल के मोबाइल फोनों से नंबर मिलाते रहे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी फोन नहीं लगा। गड़बड़ी का कारण भी इन लोगों को पता नहीं चल सका। मोबाइल और लैंडलाइन फोन से बुधवार तीन बजे तक कोई संपर्क नहीं हो सका। न इंटरनेट काम कर रहा था, न ही ब्राडबैंड।

विज्ञापन


जिले में 17 हजार से अधिक बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर ये तमाम लोग लड़खड़ाई बीएसएनएल सेवा से दो-चार हुए। बहरहाल शाम तीन बजे बाद मोबाइल नेटवर्क सामान्य हुआ। कई कॉल करने के बाद आखिरकार लोहाघाट के उपखंड अभियंता मनीष पंत ने फोन उठाया, तब कहीं जाकर गड़बड़ी की वजह पता चल सकी। एसडीई पंत ने बताया कि रुड़की में ओएफसी कटने से पूरे उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बीएसएनएल की सेवा ठप रही। अलबत्ता दूसरे मोबाइल नेटवर्क की सेवा जारी थी।
विज्ञापन


फिर चरमराई बीएसएनएल सेवा
बनबसा (चंपावत)। एनएचई के सड़क चौड़ीकरण कार्य में खुदाई के दौरान जेसीबी से चकरपुर के पास ओएफसी कटने से बीएसएनएल की संचार सुविधा फिर चरमरा गई है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतें हुई। पिछले चौबीस घंटे से क्षेत्र की बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्राडबैंड और मोबाइल सेवा ठप है। संभावना जताई जा रही है कि गुरुपर्व अवकाश के चलते बुधवार को ओएफसी जोड़ने का कार्य नहीं किया जा सका। विभाग के एक कर्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही बीएसएनएल की संचार सुविधा सुचारु हो पाएगी। उधर, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित मीटिंग में बीएसएनएल के अधिकारियों ने ओएफसी कटते ही दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने शीघ्र ही बीएसएनएल अधिकारियों से वार्ता कर संचार सुविधा दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed