फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There are 21 days in junior high school studies Kotkendrai

कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल में 21 दिन से नहीं हो रही पढ़ाई

Fri, 23 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 23 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
There are 21 days in junior high school studies Kotkendrai
कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल में 21 दिन से नहीं हो रही पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम के बेस कैंप ठुलीगाड़ से 6 किलोमीटर दूर कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल का ताला तीन सितंबर से नहीं खुला है। 3 सितंबर से शिक्षक स्कूल नहीं आया है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों सेे मामले की शिकायत की है।सब पढ़े-सब बढ़े स्लोगन का कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल में दम निकल रहा है।

यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने वाला कोई नहीं। चंद्रकला, पिंकी, रेणु, नंदी सहित स्कूल के 8 छात्र-छात्राएं रोज एक किमी दूर स्कूल आते है और कुछ देर ताला खुलने का इंतजार कर लौट जाते थे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से स्कूल बंद होने की शिकायत की है लेकिन अधिकारियों की तरफ से स्कूल खोलने की कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि 21 दिन से स्कूल में ताला लगा है इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।  विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह, मदन सिंह, सतीश सिंह, पूरन  राम, माधो सिंह आदि का कहना है कि स्कूल बंद होने की शिकायत विभाग से की,  लेकिन अभी तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने ड्यूटी से नदारद  शिक्षक पर कार्रवाई तथा तत्काल स्कूल खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट का कहना है कि कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल में ताला लटकने की जानकारी खंड कार्यालय को नहीं है। पता  लगने पर मामले की जानकारी ली जा रही है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed