फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Then secure delivery of pregnant woman once in 108

चांदमारी तोक और खेतीखान में पेयजल संकट गहराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Then secure delivery of pregnant woman once in 108
लोहाघाट में पाटन पाटनी के चांदमारी तोक में पानी के लिए हैंड पंप में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के पाटन पाटनी ग्राम सभा के चांदमारी तोक और पाटी ब्लॉक के खेतीखान में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल संकट के चलते लोग हैंड पंपों, गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पाटन पाटनी की ग्राम प्रधान जानकी बोहरा, प्रकाश बोहरा का कहना है कि गांव के चांदमारी तोक में लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान की ओर से इस तोक के लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोग हैंड पंपों, गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल संकट वाले स्थानों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। इधर खेतीखान के कर्नल ज्ञान सिंह देव, राजेंद्र सिंह, महेश सिंह, राजेंद्र कुमार आदि का कहना है कि पेयजल किल्लत के चलते लोग काफी परेशान हैं। लोगों को पांच दिन में एक बार पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सुबह से ही हैंड पंपों, नौलों में पानी भरने के लिए लोगों की लाइन में लग जा रही है, कई मौकों पर तो पानी के लिए विवाद की स्थिति भी पैदा हो जा रही है। लोगों ने जल संस्थान से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण पेयजल स्रोतों में पानी काफी कम हो गया है। इसके चलते पानी की नियमित आपूर्ति करना चुनौती बना हुआ है। लोगों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed