{"_id":"56f246d73e837e217104e5d6d1918327","slug":"then-began-the-nasal-land-survey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू हुआ नजूल भूमि का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू हुआ नजूल भूमि का सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की नजूल भूमि का सर्वे फिर शुरू हो गया है। एसडीएम सीएस डोबाल के इस कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताने पर राजस्व विभाग हरकत में आया है। राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में उप निरीक्षक शंकर सिंह बंग्याल, जगदीश राम, विमल कुमार, नाथ सिंह बडोला ने बुधवार को नगर के खड़ी बाजार आदि क्षेत्रों में सर्वे शुरू कर दिया है। अब तक डेढ़ हजार लोगों में से एक हजार का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के लिए शासन के निर्देशों के तहत यहां के डेढ़ हजार लोगों ने तीन करोड़ 56 लाख रुपये जमा कर दिए हैं, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई न होने से यहां भूमि की अनिश्चितता बनी है, जिसके कारण नगर का विकास अवरुद्ध हो रहा है। हालांकि लोगों ने नगर में अपने जीवन की गाढ़ी कमाई से भवनों का निर्माण किया हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन की नजरों में उनका कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन
यह भवन लोगों की हैसियत में न जुड़ने से नगर के बेरोजगार शिक्षित नवयुवक बैंकों से लोन लेकर अपना कारोबार भी नहीं कर पा रहे हैं। चेयरमैन लता वर्मा का कहना है कि नगर की भूमि समस्या ने यहां के विकास का पहिया जाम कर दिया है।
विज्ञापन