फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Theater By Nirmal Bhatt in Champawat

बाल कलाकार निर्मल भट्ट ने हिंदी अकादमी बाल उत्सव में मचाया धमाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theater By Nirmal Bhatt in Champawat
निर्मल भट्ट, बाल कलाकार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के बालातड़ी ग्राम पंचायत निवासी 15 वर्षीय किशोर कलाकार निर्मल भट्ट ने हिंदी अकादमी बाल उत्सव में धमाल मचाया है। नई दिल्ली के प्यारे लाल भवन में 27 जून को आयोजित रंगमंच कार्यशाला में खूबसूरत नाटक की प्रस्तुति देकर निर्मल ने अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने साबुन शीर्षक के नाटक में केंद्रीय भूमिका निभाई है। नाटक में एक मध्यम वर्ग के परिवार की कहानी को दर्शाया गया है जिसमें साबुन के लिए भी आपस में झगड़ा होता है। झगड़े के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों स्त्री, देवर, पति, बच्चों के आपसी प्रेम, त्याग की भावना को भी दर्शाया गया है। इस नाटक के लेखक देवेंद्रनाथ मिश्र हैं जिसका नाट्य मंचन राजघाट स्थित गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की कार्यशाला के छात्रों ने किया। निर्देशक अनिल कुमार पांडेय, सहायक निर्देशक साजिद अनवर ने कहानी का नाट्य रूपांतरण कर उस पर बच्चों को प्रशिक्षण दिया। नाटक के मुख्य कलाकार निर्मल भट्ट, तुलसी, वेदांत पाटिल रहे। इससे पूर्व निर्मल वर्ष 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए कोकाकोला कंपनी की ओर से बनाए गए विज्ञापन फिल्म में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया के बचपन की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन

निर्मल का थिएटर से रहा है पुराना नाता
चंपावत। निर्मल का थिएटर से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह राष्ट्रीय नाट्य अकादमी (एनएसडी) दिल्ली में तीन बार अभिनय कार्यशाला कर चुके हैं। निर्मल दिल्ली में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका सपना एक अच्छा कलाकार बनने का है। खाली समय में भी निर्मल घर पर ही अभिनय का पूर्वाभ्यास करते रहते हैं। उनके पिता हरीश भट्ट दिल्ली में शेयर मार्केट से जुड़ा कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कुमाऊंनी भाषा में है अच्छी पकड़
चंपावत। मूलरूप से जिले के पाटी बालातड़ी निवासी निर्मल हिंदी, अंग्रेजी समेत कुमाऊंनी भाषा भी अच्छी तरह बोल लेते हैं। वह अपने परिजनों से मिलने के लिए लगातार पहाड़ आते रहते हैं। निर्मल की उपलब्धि पर उनकी मां माया देवी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि बेटे की अभिनय प्रतिभा को देखते हुए वह सबसे पहले अभिनय कार्यशाला के लिए निर्मल का आवेदन पत्र जमा करने एनएसडी में गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed