फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The young man lives in the tree planting decoy

युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 20 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले के सीमांत ग्राम पंचायत रियासी बमनगांव में एक युवक ने घर के पास पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर तामली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया तथा पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय चंपावत भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रियासी बमनगांव निवासी रघुवर सिंह (45) पुत्र इंद्र सिंह का शव मंगलवार की सुबह घर से करीब 25 मीटर दूर एक पेड़ से झूलता मिला। सूचना मिलने पर तामली थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक जगत सिंह सामंत के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा शव को पेड़ से उतारा। पुलिस के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी के साथ गृह कलेश चल रहा था। इस बात को लेकर पूर्व में पत्नी की ओर से तामली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि रघुवर सिंह और उसकी पत्नी के बीच सोमवार को भी किसी बात पर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed