{"_id":"579cd54c4f1c1bdd4121e001","slug":"the-young-man-fell-from-the-hill-catching-stone-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 30 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांयली-सल्ली पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बीमार बहन का हाल जानने के लिए सांयली से सल्ली को जा रहा था कि रास्ते में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रधान पूरन सिंह रावत और अन्य ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्रभारी कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम सांयली निवासी खुशाल सिंह (35) पुत्र त्रिलोक सिंह अपनी बीमार बहन का हाल जाने के लिए सल्ली गांव के लिए निकला था। उसके साथ गांव का गंगा सिंह भी था, दोनों पैदल रास्ते से जा रहे थे कि खुशाल सिंह के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर लिया। हादसा होते ही गंगा सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अस्पताल ले जाते वक्त घायल खुशाल सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। खुशाल की तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को दैवी आपदा मद से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई है।