फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The work of the residential colony of the district hospital started

नौ साल बाद फिर से शुरू हुआ जिला अस्पताल के आवास का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
The work of the residential colony of the district hospital started
चंपावत जिला अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के आवास का निर्माण करते मजदूर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल के डॉक्टरों की आवासीय कॉलोनी का लटका काम नौ साल बाद अब फिर से शुरू हो गया है। अब डॉक्टरों के चार आवास जून तक पूरे हो सकेंगे। इसके लिए शासन से एक करोड़ रुपये मिलने के बाद आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अच्छे इलाज के लिए प्रयासरत जिला अस्पताल के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ न्यूनतम सुविधाओं को तरस रहा है। जिला अस्पताल में इस वक्त 27 डॉक्टरों सहित 100 से अधिक कर्मचारी हैं। लेकिन इनमें से चार को छोड़ किसी डॉक्टर के पास भी सरकारी आवास का इंतजाम नहीं है। 2009 से शुरू हुआ आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य बजट की कमी से 2012 से बंद था। तबसे काम अधूरा पड़ा था। लेकिन इस माह से अब ये काम फिर से शुरू हो गया है। 4.01 करोड़ से बनने वाली आवासीय कॉलोनी के लिए कार्यदाई संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम को 2.30 करोड़ रुपये ही मिले। इससे अधिकांश निर्माण अधूरा रहा। देरी के अलावा 3.53 करोड़ रुपये लागत भी बढ़ गई। (संवाद)
विज्ञापन

कोट
लंबे अंतराल बाद निगम को डॉक्टरों के आवास के लिए एक करोड़ रुपये मिले हैं। इस रकम के मिलने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। इस राशि से डॉक्टरों के चार आवास का बचा हुआ काम पूरा करा लिया जाएगा। अलबत्ता पैरा मेडिकल स्टाफ के आठ आवास के निर्माण का काम रकम मिलने के बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पेंद्र वर्मा, सहायक अभियंता,उप्र राजकीय निर्माण निगम।
आपात सेवाओं पर भी पड़ता है असर
चंपावत। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि आवास की कमी की मार स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ती है। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को एक से चार किमी दूर तक किराये के मकान में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed