फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The woman has cheated the money with not one but many people

नौकरी का झांसा दे महिला ने एक नहीं कई लोगों से ऐंठे हैं रूपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The woman has cheated the money with not one but many people
टनकपुर (चंपावत)। सरकारी नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाली पिथौरागढ़ की आरोपी महिला मीना ज्याला ने एक नहीं बल्कि कई लोगों से सरकारी नौकरी का लाचल देकर रुपये ऐंठे हैं। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बाद दो और मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सामने आए इन दोनों नए मामलों को भी अपनी तफ्तीश में शामिल कर लिया है। आरोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यहां एक होटल में रहकर नारी शक्ति स्वाभिमान नामक एनजीओ में काम करने वाली पिथौरागढ़ के बिण निवासी आरोपी मीना ज्याला के खिलाफ चार अप्रैल को लीसा डिपो टनकपुर के पास रहने वाली सरोज दिगारी पत्नी राजेंद्र दिगारी ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर 1.75 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ठगी का शिकार हुई सरोज के मुताबिक आरोपी मीना ने उसके बेटे को उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.75 लाख रुपये की ठगी की है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला की ओर से नौकरी के नाम पर दो और लोगों से रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुआ एक व्यक्ति चकरपुर (खटीमा) का निवासी है तो दूसरा यहां किराए के मकान में रहता है। आरोपी महिला ने इन दोनों से भी उनके बच्चों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठे हैं। सीओ ने बताया कि इन दोनों नए मामलों को भी तफ्तीश में शामिल कर लिया गया है। तफ्तीश पूरा होने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed