फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The wind of Lohaghat came under the influence of poisonous substances.

Champawat News: जहरखुरानों की गिरफ्त में आया लोहाघाट का पवन

Sat, 04 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 04 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
The wind of Lohaghat came under the influence of poisonous substances.
जहरखुरानी का ​शिकार पवन जोशी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। लोहाघाट के गला गांव का पवन जोशी (31) पुत्र हरिदत्त जोशी अंबाला से टनकपुर आ रहा था। रास्ते में रोडवेज बस में वह जहरखुरानों के चंगुल में आ गया। जहरखुरानी गिरोह ने संपर्क बढ़ाने के बाद पवन को बिस्कुट खिलाया। बिस्कुट खाने के कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। टनकपुर स्टेशन पहुंचने पर बस स्टाफ ने आपात सेवा 108 को कॉल कर यात्री को अस्पताल पहुंचाया। डॉॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इलाज के बाद होश में आने पर पवन जोशी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पवन जोशी अंबाला में निजी कंपनी में नौकरी करता है। संवाद
विज्ञापन

1.600 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। एसओजी और मुनस्यारी पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.600 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना मुनस्यारी और प्रभारी एसओजी, एएनडीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। मुनस्यारी-मदकोट सड़क से अभियुक्त उत्तम सिंह निवासी साईपोलो को 1.600 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना मुनस्यारी में धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में थाना प्रभारी एसआई भुवन चंद्र मासीवाल, प्रभारी एसओजी हेम चंद्र तिवारी, वन रेंजर विजय भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed