फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The wheels of vehicles in NH stopped twice

मलबे से दो बार रूके एनएच में वाहनों के पहिये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The wheels of vehicles in NH stopped twice
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आई चट्टान को हटाती मशीन। - फोटो : CHAMPAWAT
मलबे से दो बार रुके एनएच में वाहनों के पहिये
विज्ञापन

धौन-स्वांला के बीच मलबा आने व पेड़ गिरने से ढाई घंटे रहा एनएच
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) शुक्रवार को दो बार बंद हुआ। धौन-स्वांला के बीच मलबा आने और पेड़ गिरने से करीब ढाई घंटे तक आवाजाही ठप रही। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।
एनएच में विश्रामघाट केे पास सुबह करीब पांच से साढे छह बजे और फिर धौन-स्वांला के पास दोपहर 12 बजे से एक बजे तक यातायात ठप रहा। शिवालया कंपनी ने मशीनों के जरिये मलबा हटाने के साथ रोड पर आए पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु किया। इधर धौन के पास एनएच पर हुए भूकटाव से कुछ भवन खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

फोटो 31 सीपीटी 09पी से 11पी तक
बाक्स
चंपावत जिले के बंद तीन मोटर मार्ग:
एसएच 29-खटोली मल्ली, रोपा-रोखेत, मंच-नीड़ मोटर मार्ग।
चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा
चंपावत: 5 मिमी
लोहाघाट:0.50 मिमी
पाटी: 0.50 मिमी
टनकपुर-बनबसा:10 मिमी
बाक्स
मार्ग की हाल खराब, दूध का वाहन भी आना हो रहा मुश्किल
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के सांसद आदर्श गांव रौलमेल के मैरोली-सकदेना मोटर मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। मोटर मार्ग पर नाली नहीं होने के जगह-जगह दो से तीन फीट गहरा दलदल बना हुआ है। जिससे मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। दुग्ध संघ की जीप भी यहां से नहीं निकल पा रही हैै। वहीं राहगीरों को भी भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। यह मार्ग बड़ेत, सकदेना, सुनटुकरा, दुबड़ कमलेख, टाक, टाकखंदक सहित 12 गांवों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड की दुर्दशा के चलते इस क्षेत्र के काश्तकारों की बैंगन, शिमला मिर्च, टमाटर, लौकी आदि फसलें खेतों में सड़ रही हैं। ग्रामीणों ने सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने की प्रशासन से मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 31 सीपीटी 07पी व 08पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed