फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The walk of devotees started in Maa Purnagiri Dham

मां पूर्णागिरि धाम में शुरू हुई श्रद्घालुओं की चलह-कदमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
The walk of devotees started in Maa Purnagiri Dham
टनकपुर (चंपावत)। अनलॉक 5 में किसी भी समारोह में 200 लोगों के एकत्र होने की छूट के बाद मां पूर्णागिरि धाम में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है, हालांकि अभी प्रशासन ने शारदीय नवरात्रों में दर्शन की व्यवस्था को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन देवी के दर्शन के लिए उत्तराखंड से बाहर से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। हर दिन करीब डेढ़ से दो सौ के बीच श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण इस बार उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू होने के छह दिन बाद ही स्थगित हो गया था। पूरे छह माह तक धाम के कपाट बंद रहने के बाद अब अनलॉक 5 की गाइड में बाहरी राज्यों के लोगों को उत्तराखंड आने और किसी समारोह में 200 लोगों के एकत्र होने की छूट मिली तो मां पूर्णागिरि धाम में भी श्रद्धालुओं की चहल-कदमी शुरू हो गई है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हर दिन डेढ़ सौ से दो सौ श्रद्धालु देवी मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कराते हुए ही दर्शन की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed