फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The wait of the people of Barakot for 12 years is over, 108 ambulances will arrive today

बाराकोट के लोगों का 12 साल का इंतजार खत्म, आज पहुंचेगी 108 एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The wait of the people of Barakot for 12 years is over, 108 ambulances will arrive today
चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के लिए फरवरी के आखिरी दो दिन बेहद खास हैं। 108 एंबुलेंस सेवा का उनका 12 साल पुराना सपना पूरा हो गया। 27 फरवरी को यह एंबुलेंस बाराकोट पहुंच जाएगी और 28 फरवरी को इसका विधिवत शुभारंभ होगा। इमरजेंसी में दूर से 108 सेवा आने से बर्बाद होने वाले वक्त बचने से जिंदगी बचाने के अवसर बढ़ सकेंगे। इस एंबुलेंस के मिलने के साथ ही चंपावत जिले में अब 108 सेवा की कुल छह (चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट, रीठा साहिब, पाटी और बाराकोट) एंबुलेंस हो जाएंगी। जिले में 2008 से 108 सेवा संचालित है, लेकिन बाराकोट ब्लॉक को इससे वंचित रखा गया था। लंबे समय से आवाज उठाने के बावजूद उनकी ये मांग अधूरी ही रही। पांच साल पहले चंपावत दौरे पर आए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बाराकोट को 108 सेवा देने का एलान किया था, लेकिन उनके कार्यकाल में ये सेवा शुरू नहीं हो सकी। ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल का कहना है कि 108 सेवा न होने से बाराकोट के लोगों को आकस्मिक जरूरत के वक्त 17 किमी दूर लोहाघाट पर आश्रित रहना पड़ता था। जहां से एंबुलेंस पहुंचने में आधा घंटा बर्बाद हो जाता था। अब इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को 108 सेवा की एंबुलेंस बाराकोट पहुंच जाएगी। एंबुलेंस के संचालन के लिए इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन और पायलट की तैनाती हो चुकी है। रविवार को औपचारिक उद्घाटन के साथ ही इस सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। बाराकोट के अलावा जल्द ही पंचेश्वर, मंच, चल्थी और चंपावत को भी 108 एंबुलेंस मिलेगी।
विज्ञापन

- भास्कर शर्मा, जिला प्रबंधक, 108 सेवा, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed