फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The villagers of Uchauligoth performed a symbolic sit-in demonstration

उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Uchauligoth performed a symbolic sit-in demonstration
सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते टनकपुर उचौलीगोठ के ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने पूर्णागिरि मेले के दौरान बनने वाले पार्किंग स्थल को बदले जाने का विरोध जताया। शनिवार को उन्होंने पार्किंग स्थल पर ही सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। कहा गया कि पिछले दस सालों से चला आ रहा पार्किंग स्थल बदलने से उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी। उन्होंने जल्द पार्किंग स्थल की जमीन का भौतिक सर्वे करा पार्किंग स्थल पर ठोस निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग के आपत्ति पर पिछले दस सालों से उचौलीगोठ में पूर्णागिरि मेले के दौरान बनने वाले पार्किंग स्थल को बदला जाना है। वन विभाग की आपत्ति पर प्रशासन ने नायकगोठ में के निकट पार्किंग बनाने का फैसला लिया है। इससे उचौलीगोठ के ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने शनिवार को पार्किंग स्थल को पूर्व की जगह से बदलने का विरोध कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। ग्रामप्रधान पूजा देवी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उचौलीगोठ पार्किंग का स्थलीय सर्वे कराने की मांग की। कहा कि पिछले आठ दस सालों से उचौलीगोठ में मेले के दौरान पार्किंग बनाया जाता था। लेकिन वन विभाग की आपत्ति के बाद इस साल वहां पार्किंग नहीं बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मेले के दौरान करीब 1200 परिवारों को रोजगार मिलता था। प्रशासन के इस फैसले से वह वंचित हो जाऐंगे। प्रदर्शन करने वालों में आनंद सिंह, पप्पू सिंह, बसंती देवी, जयंती देवी, मंजू देवी, सुंदर सिंह, श्याम सिंह, बिशन सिंह, गणेश महर, बची सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed