{"_id":"690a35d17dfd3717840512d4","slug":"the-villagers-of-kot-amodi-will-soon-get-road-facility-champawat-news-c-229-1-cpt1001-131452-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोट अमोड़ी के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सड़क की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोट अमोड़ी के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सड़क की सुविधा
Tue, 04 Nov 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
कोट अमोड़ी के चौड़खोला से जौरका सड़क का सर्वे करती विभागीय टीम। स्रोत : विभाग
चंपावत। ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के ग्रामीणों को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पीएमजीएसवाई की टीम ने सड़क निर्माण के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से चौड़खोला से जौरका तक आठ किमी सड़क के सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सड़क नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को पांच किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर गांव तक जाना पड़ता है। सड़क नहीं होने से कई लोग पलायन कर चुके हैं। गांव में सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कोट अमोड़ी, लेक अमोड़ी, सनर्का, जौरका, चम्ठोला आदि गांवों की एक हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। इस दौरान सर्वे टीम के साथ प्रधान प्रतिनिधि बालकृष्ण भट्ट, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गोविंद भट्ट, जेई प्रकाश गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
कोट
चौड़खोला से जौरका तक सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। - त्रिभुवन बिष्ट, ईई पीएमजीएसवाई, चंपावत