फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The vacancy will be filled by February 15 patwaris

15 फरवरी तक भरे जाएंगे पटवारियों के रिक्त पद

Sat, 03 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 03 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

जिले में पटवारी के 21 रिक्त पदों की नियुक्ति 15 फरवरी 2016 तक कर ली जाएगी। इस परीक्षा की शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानकों के परीक्षण को लेकर गठित चयन समिति की शनिवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन


जिले में 68 पटवारियों में से 21 पद रिक्त हैं। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होने पर ही आवेदन किया जा सकेगा। इन पदों के लिए आवेदन पत्र 10 नवंबर तक जमा होंगे। दिसंबर के पहले तीन सप्ताह तक अभ्यर्थियों की शारीरक दक्षता परीक्षा होगी। सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। समूची चयन प्रक्रिया अगले साल 15 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। पहली मार्च से पटवारियों का प्रशिक्षण अल्मोड़ा में होगा। बैठक में चयन समिति के सदस्य एसपी दिलीप सिंह कुंवर, सीडीओ श्याम सुंदर पांगती, जिला खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, एसडीएम जेएस राठौर, नरेश दुर्गापाल, मुख्य कोषाधिकारी खजान चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed