{"_id":"58136eea4f1c1ba55abc18c6","slug":"the-turnover-of-more-than-forty-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर चहके बाजार, चार करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर चहके बाजार, चार करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजारों में खासी चहलपहल बनी रही। ऑटोमोबाइल, सोने, इलेक्ट्रानिक्स और बर्तन की दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा का कहना है कि चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में करीब चार करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। आवाजाही सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने खूब मशक्कत की।
ऑटोमोबाइल विक्रेता राजेश उप्रेती का कहना है कि जिले के पहाड़ी हिस्से में 153 दोपहिये वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा 60 कारों को भी धनतेरस में लोगों ने खरीदा। बर्तन विक्रेता तुषार बिष्ट और नरेश गड़कोटी ने बताया कि बर्तन और हार्डवेयर में करीब 17 लाख रुपए की बिक्री हुई। स्वर्णकार नीरज वर्मा व विजय वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के कारोबार का ग्राफ पिछले साल के बराबर ही रहा।
लोहाघाट, पाटी, बाराकोट आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब खरीददारी हुई। मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ों की दुकानों में खासी भीड़ रही। यहां सबसे अधिक रुझान एलईडी टीवी, मिक्सी, फ्रिज की ओर था। बर्तनों, स्वर्ण अभूषणों की दुकानों में भी लाइन लगी रही। बैंकों और एटीमएम में भी लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। भारी भीड़ के चलते कई बार पेट्रोल पंप से लेकर बाराकोट टैक्सी स्टैंड तक जाम की स्थिति रही। यातायात व्यवस्था सुचारु करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। धनतेरस के चलते लोगों में काफी उत्साह देखा गया।