फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The troubled passengers, the corporation felt

परेशान रहे यात्री, निगम को लगा चूना

Sat, 23 Dec 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 23 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
The troubled passengers, the corporation felt
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट रोडवेज परिसर में नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल से परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो को दो दिनों में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। शनिवार को 15 बसों में से आठ का ही संचालन हो सका। सात बसों के बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली की तीन, देहरादून की दो और नैनीताल, ऋषिकेश व बरेली के लिए एक-एक बसों का संचालन नहीं हो सका। इस वजह से यात्रियों को घंटों बसों के इंतजार के लिए स्टेशन में खड़ा होना पड़ा। गुमदेश सीलिंग की चनी देवी, मधी देवी, खीम राम, सुरेश राम, किमतोली के हरीश सिंह, बर्दाखान के डिकर सिंह, पंचेश्वर के हयात सिंह आदि का कहना है कि वह दिल्ली जाने के लिए पूर्वान्ह 11 बजे ही स्टेशन पहुंच गए, लेकिन 1.30 बजे तक भी स्टेशन में बस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


 इसके चलते वह और कई अन्य यात्री परेशान रहे। इधर यातयात अधीक्षक उमेश उपाध्याय का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने दो दिन में रोडवेज को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। धारचूला-दिल्ली, लोहाघाट-दिल्ली, लोहाघाट-हल्द्वानी, लोहाघाट-देहरादून, टनकपुर-काशीपुर, टनकपुर-बरेली के लिए एक-एक और टनकपुर-हरिद्वार के लिए दो बस चली।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मियों ने दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष एनडी भट्ट के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश मुरारी, नंदन भट्ट, नरेंद्र कुमार, ललित मोहन जोशी, जीवानंद, दीपक सार्की, मनोज कुमार, योगेश सिंह आदि शामिल थे। उधर, टनकपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठ कर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर तय तिथि से बेमियादी हड़ताल पर जाने की बात कही है। क्षेत्रीय कार्यालय एवं कार्यशाला शाखा के कर्मचारी शाखा अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन लगातार कर्मचारी हित की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है, जबकि हर कर्मचारी निगम की अर्थव्यवस्था सुधारने को पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन के दिशा निर्देश पर आगामी 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया है। धरना-प्रदर्शन में बलदेव प्रसाद, भुवन चंद्र पांडेय, रामस्वरूप सिंह राणा, महादेव सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, शेर सिंह राणा, कमल कश्यप, विपिन पंत आदि शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed