आंदोलन की सफलता जनभावना की जीत: भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से खनन के खिलाफ आंदोलित भाजपाइयों ने बुधवार को तहसील परिसर में बैठक कर आंदोलन के समापन की घोषणा की। उन्होंने संघर्ष में सहयोग देने वालों का आभार जताते हुए जरूरत पड़ने पर फिर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार की अध्यक्षता और कमल पंत के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि पार्टी के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस सरकार अवैध खनन करा रही है। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने कहा कि जिला महामंत्री दीपक पाठक के आत्मदाह के ऐलान से पूर्व तक विधायक की शह पर प्रशासन के लोग वार्ता तक को तैयार नहीं थे।
जिला महामंत्री दीपक पाठक ने कहा कि यह जीत भाजपा की नहीं बल्कि आम जनता की भावनाओं की जीत है। बैठक में मदन महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, जसौद सिंह, सतीश पांडेय, अमजद हुसैन, राजू भंडारी, मोहन अधिकारी, योगेश जोशी, अमजद हुसैन, कमल भट्ट, मोहित गड़कोटी, मान बहादुर पाल, नारायण महर, विनोद वर्मा, पूरन सिंह, गिरीश वर्मा, सुकुमार, दिनेश प्रजापति आदि मौजूद थे।