फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The station operates in the retiring party soldier

सैनिक विश्रामगृह में संचालित पाटी का थाना

Mon, 09 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 09 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

पाटी तहसील मुख्यालय में पांच माह पहले खुले थाने का संचालन सैनिक विश्रामगृह से किया जा रहा है। जहां दो कमरों में थाने की व्यवस्था सिमटी है। यहां बंदियों के लिए हवालात तक नहीं बन सकी है। इसी वर्ष 30 अप्रैल को जारी शासनादेश के अनुसार पाटी तहसील के 121 राजस्व गांवों को मिलाकर पाटी थाने की स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन


जिसे 23 जून को शुरू किया गया। इस अवधि में यहां की व्यवस्थाएं केवल जुगाड़ से चल रही हैं। थाने में थानाध्यक्ष समेत एक एसआई, एक हैड कांस्टेबल, 12 सिपाही हैं। उस पर महिला सिपाही तो एक भी नहीं है। थाना स्थापित होने के बाद यहां 17 अपराध दर्ज किए गए।
विज्ञापन


जिसमें दो की विवेचना जारी है जबकि बाकी का खुलासा किया जा चुका है। एसपी डीएस कुंवर के अनुसार पाटी में थाने के स्थायी भवन के लिए रामलीला मैदान के पास 16 नाली वन पंचायत की भूमि का प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट का कहना है कि पाटी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस थाना खुलने से लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने शासन से वहां शीघ्र थाना भवन बनवाने के साथ उसे आधुनिक रूप देेने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed