{"_id":"6856f05c1ca6bdc32708821d","slug":"the-speed-of-vehicles-is-stopping-the-treatment-work-of-the-hill-in-swala-danger-zone-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125555-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य रोक रहा वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य रोक रहा वाहनों की रफ्तार
Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के 20 किमी दूर एनएच पर स्वाला में वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग रहा है। डेंजर जोन में एनएच की ओर से पहाड़ी के ट्रीटमेंट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बार-बार यातायात को रोकना पड़ रहा है जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। पहाड़ी के ट्रीटमेंट और सुरक्षात्मक कार्य के चलते पहाड़ी से लगातार मलबा नीचे गिर रहा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर हर घंटे समय-समय पर वाहनों को रोका जा रहा है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। स्वाला डेंजर जोन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हाईवे पेट्रोल यूनिट भी डटी हुई है।
विज्ञापन