फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The shortage of commercial cylinders has affected the businesses of dharamshalas, hotels and restaurants.

Champawat News: कामर्शियल सिलिंडर की कमी से धर्मशाला, होटल, रेस्टोरेंट के कारोबार पर पड़ा असर

Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The shortage of commercial cylinders has affected the businesses of dharamshalas, hotels and restaurants.
पूर्णागिरि(टनकपुर)। कामर्शियल सिलिंडर की कमी से पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के धर्मशाला, होटल, रेस्टोरेंट स्वामियों की चिंता बढ़ गई है। उनके कारोबार पर इसका असर देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं के आने से धर्मशालाओं में गैस की खपत बढ़ गई है। कुछ के पास सिलिंडर उपलब्ध हैं तो कहीं खत्म होने होने के कगार पर हैं। गैस उपलब्ध होने में दिक्कत आई तो परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

मेले के दौरान क्षेत्र में करीब 250 से अधिक धर्मशाला, होटल, रेस्टोरेंट सक्रिय हो जाते हैं। इनमें प्रतिदिन 10 लाख से अधिक का कारोबार होता है। धर्मशाला, होटल, रेस्टोरेंट चलाने वालों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन बनता है। ऐसे में कारोबारी जरूरी होने पर ही सिलिंड रका इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। काली मंदिर के पास के धर्मशाला संचालक पुजारी प्रमोद तिवारी, सिद्धमोड़ क्षेत्र के हीरा बल्लभ पांडेय, टुन्यास क्षेत्र के कैलाश तिवारी, कटौजिया के धर्मशाला संचालक मनोज पांडेय ने बताया कि मेले में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की आवक जारी है। कामर्शियल सिलिंडर का मेले के दौरान उपयोग लगातार किया जाता है। ऐसे में कारोबार पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


कोटभैरव मंदिर के पास धर्मशाला का संचालन करता हूं, मेले के माध्यम से होने वाली आय से परिवार का लालन पालन होता है। लगातार श्रद्धालुओं के आने से गैस की खपत बढ़ गई है। अब ऐसे में कारोबार पर असर पड़ने की संभावना है। - गिरीश पांडेय, पूर्व मंदिर समिति सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कामर्शियल सिलिंडर में अब कुछ ही गैस बची है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाएगा। मेले के दौरान पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध कराने की जरूर है। - नोज पांडेय, समाजसेवी, पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed