{"_id":"60dcba738ebc3e09cb1a213f","slug":"the-roof-could-not-withstand-the-first-rain-due-to-poor-quality-champawat-news-hld429601270","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया गुणवत्ता के चलते पहली ही बारिश नहीं झेल पाई छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया गुणवत्ता के चलते पहली ही बारिश नहीं झेल पाई छत
लोहाघाट में उप जिला अस्पताल में दो माह पूर्व बनाई गई छत घटिया गुणवत्ता के चलते टपकते हुए।
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट के आवासीय भवन की मरम्मत के कार्य में सरकारी धन को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। करीब दो माह पूर्व जिस छत की मरम्मत की गई थी वह पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। आवास में रह रही फार्मासिस्ट किरन जोशी ने सीएमओ पत्र लिखकर छत की दोबारा मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि विभाग की ओर से चार लाख 12 हजार रुपये लागत से उनके सरकारी आवासीय भवन की मरम्मत इसी वर्ष मार्च अप्रैल माह में कराई गई थी। इसके अंतर्गत भवन में छत की मरम्मत, फर्श की मरम्मत कर टाइल लगाने, रंग रोगन आदि कार्य किया गया था। लेकिन घटिया गुणवत्ता के साथ हुए कार्य के चलते मई माह में हुई बारिश में छत धीरे धीरे टपकने लगी थी। इसकी शिकायत संबंधित जेई को कर दी गई थी। जून में हुई भारी बारिश का पानी छत से घर में आ गया। इससे उनके आवश्यक दस्तावेज, कपडे़ आदि भीगने के साथ टीवी खराब हो गया है। उन्होंने घटिया गुणवत्ता के साथ किए गए कार्य पर गहरी नाराजगी जताते हुए शीघ्र दोबारा मरम्मत की मांग की। इधर, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने स्वीकार किया कि कार्य घटिया गुणवत्ता के साथ किया गया है। उनका कहना है कि जेई का स्पष्टीकरण लेने के साथ जल्द दोबारा मरम्मत कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अभियंता अभिषेक तोमर का कहना है कि तीन चार दिन में छत की दोबारा मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।