फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The roadways bus coming from Doon to Pithoragarh failed twice on the way.

Champawat News: दून से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस ने रास्ते में दो बार दिया दगा

Tue, 14 Oct 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The roadways bus coming from Doon to Pithoragarh failed twice on the way.
चंपावत। परिहवन निगम की बसों में आए दिन हो रही खराबी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। देहरादून से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ डिपो की बस में खराबी आने से दो बार रास्ते में खड़ी हो गई। किसी तरह बस को चंपावत लाया गया और फिर उसे ठीक कराकर पिथौरागढ़ भेजा गया। इसके चलते यात्री करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे और देरी से घरों पर पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह देहरादून से पिथौरागढ़ आ रही बस यूके ए7पी 4267 अमोड़ी में खराब हो गई थी। चलते-चलते सड़क पर बस बंद होने से यात्री सकते में आ गए। चालक ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बस ठीक की। इसके बाद बस यात्रियों को लेकर रवाना हुई और स्वाला में खराबी आने से बस के पहिए थम गए। करीब डेढ़ घंटे बाद बस की खराबी दूर हुई और चालक ने किसी तरह उसे रोडवेज स्टेशन चंपावत तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां पर बस की खराबी ठीक करने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। इसके बाद बस यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ रवाना हुई। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज की बसें आए दिन खराब होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली पर्व पर बसों को ठीक रखने की जरूरत है। पिथौरागढ़ के मूनाकोट निवासी यात्री अनिल चंद ने बताया कि दिवाली पर लोग अक्सर रोडवेज की बसों में सफर करना पसंद करते हैं लेकिन खराब बसें उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। निगम को नई बसें उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब बसों को ठीक करने के लिए कर्मी भेज दिए गए हैं। मंगलवार को भी पिथौरागढ़ डिपो की दूसरी बस भी सुबह अमोड़ी के पास खराब हो गई थी। इसके बाद उसे बस के 20 से अधिक यात्रियों को ट्रांसफर को दूसरी बस से लाया गया था। रविशेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed