फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The road to Goral Chaud ground turned into mud.

Champawat News: गोरलचौड़ मैदान का रास्ता कीचड़ में तब्दील

Sun, 02 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The road to Goral Chaud ground turned into mud.
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ क्षेत्र को लोगों के लिए जाना मुश्किल हो गया है। इससे खेल मैदान और गोल्ज्यू मंदिर दर्शन के लिए जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से यहां भूमिगत बिजली लाइन और पेयजल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में भी कार्य किया जा रहा है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के चलते मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। क्षेत्र में निवास करने के वाले लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इससे एक हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। इस मार्ग पर गोल्ज्यू मंदिर, वन रेंजर कार्यालय, यूपीसीएल कार्यालय, नगरपालिका, पशु अस्पताल, लोनिवि कार्यालय समेत स्कूल भी स्थित हैं।
विज्ञापन

ऐसे में स्कूली बच्चों को भी जाने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी दीपक ने कहा कि अगर निर्माण कार्य हो गया है तो जल्द से जल्द डामरीकरण किया जाना चाहिए। इससे आवाजाही आसान होगी। छतार निवासी खिलाड़ी सौरभ ने बताया कि उन्हें जिला पंचायत कार्यालय से घूमकर खेल मैदान में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed