{"_id":"693affa162952c2c4d0d7829","slug":"the-road-from-sitarganj-to-tanakpur-will-be-four-lane-survey-begins-champawat-news-c-229-1-shld1007-132866-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सितारगंज से टनकपुर तक फोर लेन होगी सड़क, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सितारगंज से टनकपुर तक फोर लेन होगी सड़क, सर्वे शुरू
Thu, 11 Dec 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सितारगंज से टनकपुर तक टू लेन सड़क को फोर लेन बनाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सड़क की डीपीआर एक वर्ष में तैयार कर ली जाएगी। सड़क फोर लेने से वाहनों की रफ्तार और तेज हो जाएगी।
वर्ष 2022 से एनएचएआई की ओर से सितारगंज से टनकपुर तक फोर लेन सड़क का हिस्सा भी शामिल था। इसके बाद सर्वे का शुरू हुआ था लेकिन फिर काम धीमा हो गया। सड़क फोर लेने होने से भारत-नेपाल सीमा तक सड़क कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। एनएचएआई के रुद्रपुर स्थित परियोजना कार्यालय की ओर से डीपीआर गठन का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई के रुद्रपुर साइट इंजीनियर तुषार गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच माह से डीपीआर गठन के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है।
सितारगंज से टनकपुर की दूरी करीब 52.2 किमी है। सितारगंज से टनकपुर के ककराली गेट तक फोर लेन बनाने का प्रस्ताव है। इसमें विभाग की कई टीमें सर्वे कार्य में जुटी हुई हैं।