{"_id":"57aa0efe4f1c1b8667ee50f0","slug":"the-risk-of-flowing-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बहने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बहने का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क बहने का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। चंपावत जिले में दो ग्रामीण सड़कें कई दिनों से बंद हैं। हरम-रमैला और सलना-कानाकोट मोटर मार्ग बंद है। मलबा आने से बंद इन रोडों की वजह से ग्रामीणों की आवाजाही पर आंशिक रूप से असर पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि रोड को खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई हैं। वहीं जिले में 24 घंटे में 30.8 मिमी बारिश हुई। लोहाघाट में 9, पाटी में 3, बनबसा में 8 मिमी बारिश हुई। बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग में खटकना पुल के पास स्कबर की मिट्टी गिर रही है। इससे यहां मार्ग को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन