फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The Right to Service Act explained the specifics

सेवा का अधिकार अधिनियम की बारीकियां बताई

Wed, 31 Jan 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Wed, 31 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
The Right to Service Act explained the specifics
चंपावत में अधिकारियों को निर्देश देते सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त डीएस गर्ब्याल। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त डीएस गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाभिहित अधिकारियों एवं अपीलीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोग अध्यक्ष डीएस गर्ब्याल ने कहा कि वर्ष 2014 में गठित आयोग में गठन के बाद 10 विभागों की 94 सेवाओं को अधिसूचित किया गया था। आयोग के प्रयास के फलस्वरूप वर्तमान में 18 विभागों की सेवाएं आयोग में अधिसूचित हो गई हैं। 14 विभागों की 160 सेवाओं को अधिसूचित करने के लिए आयोग ने शासन को संस्तुति भेजी गई है।  बताया कि नागरिक अधिकारों के लिए प्राप्त आवेदन को निरस्त किए जाने पर सूचना आवेदक को समय से दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


 आयोग के सचिव पंकज नैथानी ने बताया कि आवेदक पर कमी पाए जाने पर पावती देते हुए उसमें रह कमियों को दर्शाना होगा। कार्यशाला में सहायक रजिस्ट्रार बीपी नौटियाल, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, अनिल चन्याल, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया,आरएस रौतेला आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्राप्त होने पर पावती देना जरूरी
चंपावत। आयोग आयुक्त ने कहा कि सेवा में पारदर्शिता आए इसके लिए कार्यालय में सूचना पट स्थापित कर उसमें आमजन को दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी अंकित करनी होगी। साथ ही प्राप्त आवेदन को अंकित करने के लिए पंजिका भी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन प्राप्त होने पर पावती भी देनी जरूरी है, जिससे आवेदक अपील में जा सके।


प्रतिदिन ढाई सौ से लेकर पांच हजार तक शुल्क
चंपावत। सेवा का अधिकार अधिनियम की धारा-9 के अनुसार आवेदक के कार्य में देरी होने पर प्रतिदिन 250 रुपये और अधिकतम पांच हजार रुपये तक का विलंब शुल्क संबंधित अधिकारी से वसूला जाएगा। जिससे आवेदक की क्षतिपूर्ति की जाएगी। आयोग के सहायक रजिस्ट्रार बीपी नौटियाल ने कहा कि बजट के अभाव में निरस्त आवेदनों के साथ विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित नागरिक सुविधाओं की खबरों पर भी आयोग संज्ञान ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed