{"_id":"57c99b404f1c1b660b2cbc3c","slug":"the-range-will-be-between-xi-and-deke-title-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदमारी और ढेक इलेवन के बीच होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदमारी और ढेक इलेवन के बीच होगा खिताबी मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
चांदमारी और ढेक इलेवन के बीच होगा खिताबी मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व.प्रदीप साह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला चांदमारी और ढेक इलेवन के बीच होगा। शुक्रवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ढेक इलेवन ने मेजबान चंपावत को टाइब्रेकर में 4-2 से हराया। चांदमारी की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। खिताबी मुकाबला रविवार को होगा। इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी और भाजपा नेता मदन महर ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
गोरलचौड़ मैदान में हुआ दूसरा सेमीफाइनल मैच बेहद कांटे का रहा। दोनों ही टीम ने शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ के 22वें मिनट में चंपावत के रितिक तड़ागी के कार्नर शॉट को नकुल महर ने हेडर के जरिए गोल में तब्दील कर दिया। पहला हाफ खत्म होने से कुछ देर पहले ढेक इलेवन के गौरव करायत ने गोल कर हिसाब बराबर कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में भी दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर कई आक्रमण किए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
नतीजे के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। टाइब्रेकर में ढेक इलेवन की तरफ से दीपक, सुरेश, निखिल और सोनू ने गोल किया, जबकि चंपावत की तरफ से अनुराग नेगी और नितिन तड़ागी ही गोल कर सके। निर्णायक प्रदीप बोरा, शुभम तड़ागी और सौरभ चिलकोटी थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। इस मौके पर विकास साह, विजय वर्मा, मुकुल ढेक, मुन्ना राय मौजूद थे।
विज्ञापन