फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The questions raised by the BJP on the management of St. Francis School

भाजपाईयों ने सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल

Thu, 08 Mar 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 08 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
The questions raised by the BJP on the management of St. Francis School
स्कूल प्रबंधनों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गत बुधवार को सड़क हादसे में छात्र की मौत के मामले में सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने राजमार्ग के किनारे वाहन खड़े किए जाने पर भी प्रतिबंध लगाने व स्कूटी व बाइकों से स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी अंकुश लगाने की मांग उठाई।

 पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पंत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम अनिल चन्याल को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सेंट फ्रांसिस स्कूल में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद अभिभावकों को अपने वाहनों को स्कूल परिसर के अंदर ले जाने नहीं दिया जाता है।  छुट्टी के समय बच्चों को साइकिल और बाइकों से लेने स्कूल जाने वाले अभिभावकों को मजबूरन विद्यालय गेट पर राजमार्ग पर खड़े रहना पड़ता है। 
विज्ञापन


इससे विद्यालय गेट पर लगने वाली भीड़ से हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों व सड़क पर रखी सरिया, सीमेंट आदि निर्माण सामग्री को भी हादसों की वजह बताया।  बच्चों के स्कूटी व बाइक  से स्कूल आने-जाने पर भी रोक लगाने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में भगवा रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय, दीप चंद, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह महर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सकारी, योगी जोशी, पवन महरा, प्रेम सिंह, जसोद सिंह, गिरीश वर्मा, कृष्ण श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed