{"_id":"65be7f18f59470a1eb0c3089","slug":"the-protest-will-end-only-after-the-order-of-the-state-organization-champawat-news-c-229-1-shld1009-105148-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रदेश संगठन के आदेश के बाद ही धरना होगा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रदेश संगठन के आदेश के बाद ही धरना होगा समाप्त
Sat, 03 Feb 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में नौकरी, पेंशन आदि मांगों को लेकर धरना देकर नारेबाजी करते गुरिल्ले। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(चंपावत)। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन का नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग को लेकर छठे दिन धरना जारी रहा। गुरिल्लों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
शनिवार को लोहाघाट में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास क्रमिक अनशन पर बैठे संगठन के धीरज पुनेठा के साथ विभिन्न स्थानों से आए गुरिल्लाओं ने सरकार से नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ का उनका हक देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर गुरिल्ले छह दिनों से धरने में बैठे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार धरना स्थगित करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। व्यापारी प्रकाश पुनेठा, सतीश साह, महेश जोशी, राजेंद्र पुनेठा के साथ गुरिल्ला संगठन के लाल सिंह, हयात सिंह, शांति देवी, हीरा देवी, ईश्वरी देवी, दुर्गा देवी, दिवान सिंह, भगवत पांडेय, एलएम गहतोड़ी, सुनीता उप्रेती, प्रकाश चौधरी ने धरने को समर्थन दिया।