फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The procession was led by congressman out performance

मशाल जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 10 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
The procession was led by congressman out performance
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में यहां मोदी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विधायक खर्कवाल ने कहा कि केंद्री की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के साथ जो किया है वो राज्य की जनता के सामने है। 2017 के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुकी है। 
विज्ञापन


खर्कवाल  के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकालकर तुलसीराम चौराह पहुंचे। विधायक खर्कवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश द्वारा किए जा रहे विकास को भाजपा पचा नहीं पाई और आज भाजपा ने जो किया है वो जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस को बहुमत साबित करने का मौका देने के बजाय राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, शोभा देवी, देवेंद्र सिंह, अनिल प्रसाद सिन्हा, फिरोज खान, अनिल चौधरी, निर्मला मौनी, सुरेश खर्कवाल, कमला, फखरूद्दीन अली, अमित भट्ट, अतिकुर्रहमान, जगदीश सिंह, कादिर अली, गुलाम मुस्तफा, मो. याकूब अंसारी, कैलाश शर्मा, चर्चित शर्मा, मुस्तफा अंसारी, दीपक नाथ, कामरान अंसारी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed